{"_id":"6aaacf38c2d460071c01ac6a","slug":"a-daily-fee-of-500-yet-darkness-prevails-in-the-name-of-facilities-kullu-news-c-89-1-ssml1014-186901-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोजाना 500 रुपये शुल्क, सुविधा के नाम पर अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोजाना 500 रुपये शुल्क, सुविधा के नाम पर अंधेरा
Thu, 17 Sep 2026 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
मनाली में स्थित वोल्वो बसों में मनाली पहुंचे पर्यटक।-संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए वोल्वो बस स्टैंड की व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
एचआरटीसी की ओर से यहां बसों से रोजाना 500 रुपये प्रति बस पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। बसों की आवाजाही के हिसाब से स्टैंड से रोजाना हजारों रुपये की आय हो रही है लेकिन इसके बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
शाम होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे पर्यटकों के साथ बस चालकों और परिचालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वोल्वो बस स्टैंड में शाम के समय रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। पेयजल के नाम पर एंट्री गेट के पास एक नल लगाया गया है। वहीं, यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त वेटिंग रूम भी नहीं है। एक छोटे से टीन शेड से औपचारिकता पूरी की गई है। बारिश और खराब मौसम के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
मनाली आने और यहां से वापस जाने वाले बड़ी संख्या में पर्यटक वोल्वो बसों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में बस स्टैंड पर बैठने, पेयजल, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी पर्यटन नगरी की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
नए वोल्वो बस स्टैंड में मिलेंगी सभी सुविधाएं
नए वोल्वो बस स्टैंड के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। नया बस स्टैंड बनने के बाद यहां यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नए स्टैंड में वेटिंग रूम, कैफेटेरिया समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। वर्तमान बस स्टैंड में बिजली व्यवस्था के लिए टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। -डीके नारंग, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी मनाली
फीस के मुताबिक सुविधा भी हो
वोल्वो बसों से पार्किंग फीस तो ली जा रही है, लेकिन सुविधा नाममात्र की है। पर्यटकों के बैठने के लिए अच्छा वेटिंग रूम होना चाहिए। पेयजल की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, जबकि खाने-पीने के लिए कैफेटेरिया भी होना चाहिए। - रोशन ठाकुर, अध्यक्ष, होटलियर एसोसिएशन
लग्जरी बसों का स्टैंड भी हो लग्जरी
रोज एक वोल्वो बस से 500 रुपये फीस ली जा रही है। बिजली नहीं होने से चालकों, परिचालकों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। लग्जरी बसों के स्टैंड में सुविधाएं भी लग्जरी होनी चाहिए। - लाजवंती, चेयरमैन, वोल्वो बस एसोसिएशन