फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A criminal arrested for stealing 20 tola gold in Chandigarh

Kullu News: चंडीगढ़ में धरे 20 तोला सोना चोरी करने शातिर

Thu, 02 Jan 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
A criminal arrested for stealing 20 tola gold in Chandigarh
सैंज (कुल्लू)। पुलिस ने सैंज में सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार होने वाले दो शातिरों को चंडीगढ़ में दबोचा है। दोनों आरोपी करीब एक सप्ताह पहले चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे। पुलिस की टीम इनकी तलाश करती रही। आखिरकार पुलिस ने उन्हें पकड़ने में कामयाबी हासिल की। अब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर, 2024 को पुलिस थाना सैंज में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुष्प राज (26) निवासी गांव व डाकघर नालागढ़, तहसील सैंज और शिवम राणा (26) निवासी गांव व डाकघर नालागढ़, तहसील सैंज कुल्लू को 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास चोरी किए सोने के आभूषण (लगभग 20 तोला सोना) बरामद किए गए। आरोपी चोरी आभूषणों को बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में भी पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। शनिवार को आरोपी फिर से कोर्ट में पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed