फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A blissful reunion of Jogeshwar Mahadev and Chavasi Nag took place in Dalash.

Kullu News: दलाश में जोगेश्वर महादेव और चवासी नाग का हुआ मधुर मिलन

Thu, 24 Sep 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A blissful reunion of Jogeshwar Mahadev and Chavasi Nag took place in Dalash.
दो दिवसीय रोवा मेले में देव मिलन के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
दलाश (कुल्लू)।
विज्ञापन

क्षेत्र के शिव मंदिर दलाश में जोगेश्वर महादेव और चवासी नाग देवता का मधुर देव मिलन हुआ। देव मिलन के इस आस्था रूपी संगम के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। दोनों देवताओं के मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और आस्था का केंद्र रहा।
चवासी नाग देवता ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रोवा मेले में विशेष रूप से आमंत्रित हैं। चवासी नाग देवता 24 और 25 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय रोवा मेले में शिरकत करेंगे। देवता के आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास है। क्षेत्रवासी इसे देव परंपरा, आपसी सौहार्द और आस्था की अमूल्य धरोहर मानते हैं।
विज्ञापन

देव मिलन ने एक बार फिर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया है। दलाश में हुए देव मिलन के साक्षी हजारों लोग बने। यह मिलन पहली बार हुआ, जोकि ऐतिहासिक मिलन रहा। चवासी नाग देवता दलाश क्षेत्र के साथ लगते रोवा मेले में शिरकत करने आए हैं। इसी बीच उनका दलाश क्षेत्र में जोगेश्वर महादेव से भी मिलन हुआ, जिसके साक्षी हजारों लोग बने। देव मिलन पर सैकड़ों लोगों ने आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की।

दो दिवसीय रोवा मेले में देव मिलन के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

दो दिवसीय रोवा मेले में देव मिलन के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed