फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A bear attacked a man who went to graze sheep and goats in the forest

Kullu News: भेड़ बकरियां चराने जंगल गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

Fri, 30 May 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A bear attacked a man who went to graze sheep and goats in the forest
बंजार की ग्रांम पंचायत मशियार के गांव घलियाड़ में भालू के  हमले से घायल व्य​क्ति को उपचार के लि
उपमंडल बंजार के थेनेडा थाच जंगल की घटना, हेतराम को आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन

अस्पताल में चल रहा उपचार, पत्नी की मांग - जंगल में पिंजरा लगाए विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत थेनेडा थाच जंगल में भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उनका बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गत 29 मई की शाम को मशियार पंचायत के घलियाड़ गांव के हेत राम भेड़-बकरियां चराने के लिए थेनेडा थाच जंगल में गए थे। इस दौरान भालू ने उनके ऊपर हमल कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

घायल व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति हेतराम के साथ फोन पर बात कर रही थीं। पति ने बताया कि भेड़-बकरियां डरी हुई हैं। तभी पति के चिल्लाने की आवाज आई। इससे लगा कि उनके पर भालू ने हमला कर दिया है। ग्रामीणों की मदद से घायल को जंगल से सड़क तक लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed