फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ओवरलोडिंग वालों पर पुलिस का शिकंजा

ओवरलोडिंग वालों पर पुलिस का शिकंजा

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Kullu
Kullu Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। बसों और टैक्सियों में नौनिहालों को ठूंस-ठूंस कर भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल्लू पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने बुधवार सुबह विभिन्न स्कूलों के वाहनों की चैकिंग की। वहीं, ओवरलोडिंग पाए जाने पर प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक हजार रुपये जुर्माना भी ठोंका गया। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने इस मामले को 18 नवंबर के अंक में प्रमुखता के साथ उठाया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को कुल्लू जिला के मौहल, ढालपुर, अखाड़ा बाजार और परिधि गृह चौक पर नाके लगा कर स्कूल वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे। वहीं, उन्हें फिर से इस प्रकार से ओवरलोडिंग न करने के भी कड़े निर्देश दिए। निजी वाहन चालक मोटी चांदी कूटने के चक्कर में गाड़ियों में जमकर ओवरलोडिंग कर रहे थे। ऐसे में अगर कोई भी हादसा हो जाता है तो कई बच्चों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ सकता था।
विज्ञापन

इधर, इस बारे में डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मिल रही लोगों की शिकायत पर एक विशेष अभियान चला रखा है। ओवरलोडिंग करने वालों पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने साफ किया कि ओवरलोडिंग करने वाले चाहे स्कूली वाहन हो या फिर कोई और वाहन, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed