{"_id":"21-65601","slug":"Kullu-65601-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में सुपर फास्फेट का स्टाक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में सुपर फास्फेट का स्टाक खत्म
Kullu
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। जिले में किसानों को सुपर फास्फेट खाद उपलब्ध नहीं होने से रबी फसल की बिजाई का काम भी रुक गया है। इन दिनों लहसुन, प्याज, मटर, जौ तथा गेहूं की बिजाई करने का उपयुक्त समय चल रहा है। लेकिन, हिमफेड के स्टोरों में अन्य खादों के साथ मिक्स होने वाली रसायनिक खाद सुपर फ ास्फेट का टोटा चल रहा है। इस खाद को अन्य खादों के साथ मिलाने पर ही समस्त पोषक तत्व भूमि को मिल पाते हैं। जिले में करीब 24 हजार हेक्टेयर भूमि पर रबी फसल की बिजाई की जाती है। लेकिन, खाद समय पर नहीं मिलने से फसल की बिजाई किसानों को रोकनी पड़ी है। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि सरकार तथा संबंधित विभाग को इस समस्या का जल्द निदान करना चाहिए। घाटी के किसान रोशन, कर्मचंद ,रामनाथ, महेंद्र, टेडी सिंह, रघुवीर सिंह, चमन, केहर सिंह, जय चंद आदि का कहना है कि वे दो सप्ताह से विभाग के डिपो के चक्कर काट रहे हैं और हमेशा एक ही जवाब मिल रहा है कि एक-दो दिन में खाद पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि खेतों में नमी खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। खाद समय पर नहीं मिली तो उनको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सेब उत्पादकों को भी इस खाद का बेसब्री से इंतजार है। ऊंचे इलाकों में बागवान बर्फबारी से पहले अपने बगीचों में खाद डालने का काम शुुरू करते हैं। लेकिन, सुपर फ ास्फेट रसायन खाद दो सप्ताह से हिमफेड के स्टोरों में नहीं मिल रही है। ऐसे में किसानों के बिजाई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उधर, जिला हिमफेड के जिला नियंत्रक देवेंद्र नेगी ने बताया कि सुपर फ ास्फेट खाद का पिछला स्टॉक खत्म हो गया है। नए स्टॉक की खेप के लिए मांग भेज दी है। दो-चार दिन में खाद पहुंच जाएगी और किसानों को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन