फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में सहकारी सभाओं की होंगी खेलें

कुल्लू में सहकारी सभाओं की होंगी खेलें

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के तहत कुल्लू में सहकारी सभाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला सहकार सभा के सरवरी स्थित मुख्य कार्यालय के भवन में तीसरी मंजिल का निर्माण किया जाएगा। यहां सहकार सभाओं से जुडे़ लोगों को कम लागत पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। शुक्रवार को कुल्लू सहकारी सभा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए सभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने बताया कि सहकार सप्ताह के अंतर्गत जिले की सहकारी सभाओं के सदस्यों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर रेस और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली इच्छुक सभाएं सात नवंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं। खेलकूद प्रतियोगिताएं 14 नवंबर से पहले आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए दो समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभा के मुख्य कार्यालय भवन में दुकानों के अलावा एक गेस्ट हाउस का निर्माण भी किया जाएगा। दुकानों के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इस दौरान एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा और सभा के निदेशक हेतराम ठाकुर की धर्मपत्नी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में जिला सहकार सभा के उपाध्यक्ष डोला सिंह, निदेशक हेतराम, चरणदास डोगरा, प्रेमलता ठाकुर, डोलमा देवी, पुष्कर ठाकुर, विद्या देवी, बलदेव सिंह ठाकुर, उर्मिला सूद, प्रेमचंद शर्मा, जीएम बीना गुलेरिया, सलाहकार डीआर कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed