फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अनाज पर बैठा कर पूजे रघुनाथ

अनाज पर बैठा कर पूजे रघुनाथ

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। भगवान रघुनाथ के रघुनाथपुर स्थित देवालय में अनाज के पर्वत पर बैठाकर गोवर्धन पूजा अर्चना की गई। अन्नकूट पर्व अवसर पर भगवान रघुनाथ के हारियान तथा भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जिस अनाज के पर्वत पर भगवान रघुनाथ को बिठाया गया था, बाद में उस अनाज को प्रसाद के रूप में हारियानों और भक्तों में बांटा गया। इस अवसर पर यहां धाम का भी आयोजन किया गया। धूमधाम से मनाए गए इस पर्व पर भगवान रघुनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान रघुनाथ की मूर्ति को अनाज के बने इस पर्वत पर बैठा कर गोवर्धन पूजा करने के बाद रघुनाथ जी की आरती उतारी गई। भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि इस पर्व का आयोजन हर साल नई फसल आने पर किया जाता है। उत्सव के अवसर पर जहां भगवान रघुनाथ की गोवर्धन पूजा होती है, तो वहीं माता-सीता जी की पूजा भी की जाती है। अंत में भगवान रघुनाथ जी की ओर से गौ माता की पूजा कर उन्हें अन्न खिलाया गया। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ के भक्तों ने भजन कीर्तन कर माहौल को देवमय बना डाला। इस अवसर पर भारी संख्या में आए लोगों ने भगवान रघुनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


हरिपुर में मनाया गया अन्नकुट पर्व
हरिपुर (कुल्लू) ऊझी घाटी के हरिपुर में भी अन्नकूट पर्व मनाया गया। यहां पर भी नई फसल आने पर ठाकर माधोराय की गोवर्धन पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर घाटी के लोगों ने माधोराय को नई फसल के अनाज का चढ़ावा चढ़ाया और बाद में इस अनाज को पका कर धाम में प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा गया। ठाकर माधोराय के कारदार देवी दयाल शर्मा तथा पुजारी दौलत राम आचार्य ने कहा कि हर साल की तरह अन्नकूट पर्व को घाटी के लोगों ने धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed