{"_id":"21-65386","slug":"Kullu-65386-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजौरा में एक किलो चरस समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजौरा में एक किलो चरस समेत गिरफ्तार
Kullu
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर में पुलिस ने हरियाणा के एक शख्स को एक किलो दस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह शख्स मनाली से दिल्ली रूट की बस में चरस को ले जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब इसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो दस ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस का एक दल 21 अक्तूबर को बजौरा में नाका लगाए था। पुलिस को देखकर यह शख्स घबरा गया। शक के आधार पर ली गई तलाशी के दौरान आरोपी से चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नशा विरोधी अधिनियम 20 के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन