फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू के वार्ड चार में हर तरफ कूड़े के ढेर

कुल्लू के वार्ड चार में हर तरफ कूड़े के ढेर

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Kullu
Kullu Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद के वार्ड नंबर चार सुल्तानपुर में स्वच्छता अभियान के दावे हवा होते नजर आ रहे हैं। हालत ऐसी है कि यहां जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वार्ड चार के शौचालय में सफाई नहीं होने से लोग को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड की गलियों में आवारा कुत्तों ने भी आतंक मचा रखा है। इसके चलते आम राहगीरों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी दिक्कत हो रही है।
वार्ड निवासी विकास सूद, श्याम और सौरभ ने बताया कि सफाई सही नहीं होने से डोर-टू-डोर योजना का लाभ लोगों नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था का कार्यभार संभालने वाली सनशाइन संस्था के सफाई कर्मचारी एक जगह ही कूड़े के ढेर लगा रहे हैं। नालियों में कचरा जमा होने से नालियों का गंदा पानी रास्ते पर बह जाता है।
विज्ञापन

शैलेंद्र सूद, शिव चंद ठाकुर और विजय सूद ने बताया कि वार्ड में अखाड़ा बाजार से निकलने वाले रास्ते में बने शौचालय में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों से भी लोगों को निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद को विशेष प्लान तैयार करना चाहिए। इसके बारे में कई बार नप को सूचना दी गई है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है पार्षद का
वार्ड नंबर चार की पार्षद मोहलता ने बताया कि वार्ड में सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाड़ियां नहीं मिलने से कू ड़ा उठाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि शौचालय बनाने के लिए प्रपोजल उपायुक्त को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed