फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अखाड़ा बाजार में कब बनेगा बस अड्डा

अखाड़ा बाजार में कब बनेगा बस अड्डा

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। एक ओर जहां सरकार स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े अभियान चला रही है, वहीं कई जगह स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन के व्यासा मोड़ में इसका उदाहरण देखा जा सकता है। यहां सफाई व्यवस्था इस तरह चरमरा गई है कि इस वार्ड की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस वार्ड की हालत भी अन्य वार्डों से मिलती-जुलती ही है। हालांकि, इस वार्ड के पार्षद कई बार समस्याओं को उठा चुके हैं लेकिन समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। इसका खामियाजा यहां के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड की हालत यह है कि यहां लोगों को शौचालय में पसरी गंदगी से परेशान होना पड़ रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह ढक गुजरना पड़ता है। यह शौचालय अखाड़ा बाजार के सबसे पुराने शौचालय में से एक है। लेकिन, यहां की साफ-सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां देश-विदेश से आए सैलानियों को भी परेशानी हो रही है। नालियों में मिट्टी जमा होने के कारण यहां पानी जमा रहता है। नालियों में मच्छर मंडराते रहते हैं। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। वहीं, लोगों की सालों से चली आ रही अखाड़ा बाजार में लोकल बस अड्डे की मांग भी आज तक पूरी नहीं हो पाई है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की स्कीम को लोगों ने फेल बताया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर तीन के मुकेश दीक्षत, संजय और हंसराज ने बताया कि शौचालय में पसरी गंदगी से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वार्ड के लोग कई वार परिषद को बता चुके हैं, लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि नालियों में मिट्टी से पानी जमा रहता है। वहीं, डोर टू डोर सफाई कर्मचारी भी कूड़ा एक जगह ही जमा कर देते हैं। इससे इस योजना का लोगों को कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कौंडल, राजकुमार और डोला सिंह ने बताया कि अखाड़ा बाजार में लोकल बस अड्डा बनाया जाए। इसका लाभ यहां की स्थानीय जनता के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी होगा।
.क्या कहना है पार्षद..
यहां पार्षद की भी कोई नहीं सुनता है
वार्ड नंबर तीन की पार्षद शन्नो देवी ने बताया कि व्यासा मोड़ के शौचालय की समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर प्रपोजल बनाकर भेजा है, लेकिन प्रपोजल को अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्या को नप के समक्ष रखा जाता है, लेकिन यहां सुनने वाला कोई नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी पेश आ रही है।


रीडर कनेक्ट
अगर आप को वार्ड और सरकारी विभाग में कार्य करवाने में परेशानी आ रही है या फिर आप की कोई सुन नहीं रहा है तो अमर उजाला को बताएं 97360-20030 पर कॉल करें। आप की समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed