फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटन निगम में बंद हो ठेकेदारी प्रथा

पर्यटन निगम में बंद हो ठेकेदारी प्रथा

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पर्यटन कर्मचारी संघ ने पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक को एक मांग पत्र सौंपा है। संघ महासचिव डाबे राम चौहान की अध्यक्षता में सौंप गए इस 12 सूत्रीय मांगपत्र में पर्यटन निगम में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। कहा गया है कि पर्यटन निगम के 60 प्रतिशत कर्मचारी जिस पद पर नौकरी लगे हैं, आज उसी पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के अधिकारी अपने चहेतों की पदोन्नति के लिए आरएमपी नियम को बदलते रहते हैं और कर्मचारी संघ को विश्वास में नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने होटलों में सभी कर्मचारियों को अभी तक पंजाब के आधार पर ग्रेड पे नहीं दिया है और न ही 4-9-14 का लाभ मिला है। हिमाचल पर्यटन परिवहन शाखा के चालक तथा परिचालक को टूर जाने पर टीए मिलता था जो दो साल से बंद है। इसे जल्द बहाल करने की वकालत की गई है। आठ साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने के अलावा निगम में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने समेत संघ ने कर्मचारी के आकस्मिक मृत्यु होने पर उसकी जगह उनके आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान करने तथा होटलों के रखरखाव में बरती गई अनियमितताओं तथा 2012 में खरीदी गई बसाें की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने पर्यटन निगम की प्रापर्टी लीज के लिए ओपन टेंडर सहित कई अन्य मांगें भी उठाई हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनार्था ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed