{"_id":"21-65101","slug":"Kullu-65101-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने चौपट कर दिया कारोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने चौपट कर दिया कारोबार
Kullu
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव के अवसर पर ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में मंगलवार को कारोबार चौपट रहा। मंगलवार सुबह से हो रही बारिश से व्यापारियों को सामान को समेटना पड़ा। बारिश से ढालुपर मैदान का नजारा ही बदल गया। मैदान जगह-जगह पानी जमा होने से दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक नुकसान चारपाई वाले छोटे व्यापारियों को उठाना पड़ा, जो दोपहर बाद तक अपनी दुकानें नहीं सजा पाए। गर्म वस्त्रों की मार्केट, जूता मार्केट, तिब्बती मार्केट सहित अन्य जगह बहुत ही कम लोग खरीदारी करते नजर आए। बारिश के कारण लोग भी घरों में ही दुबके रहे। खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ पहले के दिनों की अपेक्षा काफी कम रही। अस्थायी मार्केट के व्यापारी अनिल, सोहन, रविंद्र कुमार और सोनू ने बताया कि बारिश के कारण उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। ढालपुर मैदान में लोगों की चहलपहल बहुत कम रही। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह बारिश का क्रम जारी रहता है तो उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जबकि, दशहरा के बाद अब काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन