फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   केलांग में ग्रीन टैक्स पर भाजपा का प्रदर्शन

केलांग में ग्रीन टैक्स पर भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में रोहतांग ग्रीन टैक्स को लेकर लाहौल के भाजपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विधायक रवि ठाकुर को जमकर कोसा। उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में अपने संबोधन में पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि पूरे भारत के लोगों को अपने घरों तक जाने के लिए टैक्स नहीं देना पड़ता है। लेकिन, लाहौलवासियों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए टैक्स चुकाना पड़ रहा है, जो सरासर घाटी के लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन है। मार्कंडेय ने कहा कि अगर ग्रीन टैक्स वसूलने का फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो वह लाहौल के लोगों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उन्होंने लाहौल स्पीति की टैक्सी यूनियन के ग्रीन टैक्स आंदोलन में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि घाटी की जनता को इस लड़ाई को मिलकर लड़ना होगा। उदयपुर मंडल के महामंत्री जवाहर शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को रोहतांग ग्रीन टैक्स का मामला न्यायालय के समक्ष उठाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने तहसीलदार जीवन सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सूरत राम, उदयपुर मंडल के महामंत्री दीपक, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष पदमा ठिल्लेे, उदयपुर मंडलाध्यक्ष प्रीतम, जिप उपाध्यक्ष राजीव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दोरजे, जिला उपाध्यक्ष चरन दास, युवा मोर्चा उदयपुर मंडल के अध्यक्ष दुनीचंद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed