{"_id":"21-60497","slug":"Kullu-60497-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनगां स्कूल में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनगां स्कूल में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के नारे
Kullu
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पनगां में पर्यावरण दिवस पर भाषण, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन सहित चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इको क्लब प्रभारी हीरा लाल की अगुवाई में बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मॉर्निंग एसेंबली के तुरंत बाद पर्यावरण संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर और जूनियर वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में सुभाष सदन की रक्षा प्रथम, जबकि गांधी सदन की मीनाक्षी दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में गांधी सदन की बीना प्रथम और भगत सिंह सदन की अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन में सीनियर वर्ग से भगत सिंह सदन की सुमन ने प्रथम, जबकि लक्ष्मीबाई सदन की हेमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन के अजय ने बाजी मारी। भगत सिंह सदन के पियूष को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के गांधी सदन में अजय प्रथम, भगत सिंह सदन से कौशल्या द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग से गांधी सदन की मोनिका प्रथम और लक्ष्मीबाई सदन की डोलमा दूसरे स्थान पर रहीं। दोपहर बाद स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मुकाबले की इंचार्ज मीना वर्मा रहीं। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के चार राउंड आयोजित किए गए। जूनियर में भगत सिंह सदन प्रथम और सुभाष सदन दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन प्रथम और गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा। बच्चों ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने पर बल देते हुए छात्रों से हरित क्षेत्र बढ़ाने को ज्यदा से ज्यदा पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग में सुरजीत सिंह, मोहनलाल, शांति देवी, सरला, विद्या, मोहिनी, मीना वर्मा, संगीता, अजय, शेर सिंह, राजू, रविकांत, और अमरनाथ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन