{"_id":"21-45113","slug":"Kullu-45113-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक कर्ण करेंगे मेले का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कर्ण करेंगे मेले का आगाज
Kullu
Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला स्तरीय पीपल जातर मेले का शुभारंभ बंजार के विधायक कर्ण सिंह करेंगे। 28 अप्रैल शाम को कर्ण सिंह कलाकेंद्र में दीप जलाकर मेले की शुरुआत करेंगे। दूसरे दिन के मुख्यातिथि एसडीएम कुल्लू विनय सिंह ठाकुर होंगे। 30 अप्रैल को मेले का समापन सदर के विधायक महेश्वर सिंह करेंगे।
मेले में इस बार सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। संध्याओं में लोगों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड सिंगरों को बुलाने की तैयारी है। 28 से 30 अप्रैल तक चलने वाले जिला स्तरीय पीपल मेले को लेकर नगर परिषद कुल्लू ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले की सांझ में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए करीब 300 कलाकारों ने आवेदन किए हैं। नप अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने कहा कि उनकी ओर से हर कलाकार को मंच प्रदान करने का प्रयास रहेगा। नप अध्यक्ष ऋषभ कालिया और कल्चर कमेटी के प्रधान मनु शर्मा ने कहा कि विधायक कर्ण सिंह मेले का शुभारंभ करेंगे जबकि समापन महेश्वर सिंह द्वारा किया जाएगा। मेले की दूसरी सांझ के मुख्य अतिथि एसडीएम विनय सिंह ठाकुर होंगे।