{"_id":"21-38875","slug":"Kullu-38875-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी का इंतजाम करना भूला निगम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी का इंतजाम करना भूला निगम
Kullu
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में ठंड काफी बढ़ चुकी है। इसके चलते लकड़ी की डिमांड भी बढ़ने लगी है। लेकिन मनाली वन कारपोरेशन का लकड़ी का डिपो खाली पड़ा है। हर रोज डिपो में पहुंचने वाले लोगों के गुस्से का शिकार यहां तैनात स्टाफ को होना पड़ रहा है।
मनाली निवासी दलीप ठाकुर, रमेश शर्मा और प्रेम बौद्ध ने बताया कि ठंड को देखते हुए लकड़ी की जरूर है। लेकिन डिपो में लकड़ी का अभी तक प्रबंध नहीं हो पाया है। कहा कि वे 5 दिनों से लकड़ी के लिए रोजाना डिपो के चक्कर काट रहे हैं। बताया कि उनकी तरह और दर्जनों लोग यहां के चक्कर काट रहे हैं। डिपो में जो लकड़ी पड़ी है वह गली सड़ी है। बताया कि सरकार द्वारा जंगल से लकड़ी पर वैन लगाने से गांव के लोग भी डिपो से लकड़ी ले रहे हैं और गैस महंगी होने के कारण लोग इस वर्ष लकड़ी की खरीद कर रहे हैं।
लोगों ने कहा कि यदि समय पर लकड़ी न मिली तो लोग सड़काें पर उतरेंगे। मनाली डिपो के इंचार्ज प्रेम वर्मा ने बताया कि डिपो में लकड़ी खत्म है। कुछ बालन पड़ी है वह गली-सड़ी है। इसे खरीदने से लोग मना कर रहे हैं। 15 अप्रैल को इस वर्ष साढ़े बारह हजार क्विंटल लकड़ी की डिमांड भेजी थी। 15 नवंबर से पहले आपूर्ति करने की बात हुई थी लेकिन अभी तक महज ढाई हजार क्विंटल लकड़ी ही मिल पाई है। वह बिक चुकी है। कारपोरेशन के रेंज आफिसर जगदीश चंद ने बताया कि अतिरिक्त लकड़ी जल्द भिजवाई जाएगी।