{"_id":"21-38870","slug":"Kullu-38870-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी हित में ऐसे ही लड़ते रहेंगे जंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी हित में ऐसे ही लड़ते रहेंगे जंग
Kullu
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महासंघ की मजबूती को काम करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आशु गोयल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में कर्मचारी महासंघ में महत्वपूर्ण योगदान देेने वाले कर्मचारियों को याद किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ते शहीद हुए कर्मचारियों को स्थापना दिवस पर श्रद्धांजली दी गई।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आशु गोयल ने बताया कि महासंघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संघ की गतिविधियों बारे कर्मचारियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। महासंघ के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर महासंघ की मजबूती के लिए काम करने की शपथ ली। बताया कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हमेशा से कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ता आया है और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
इस मौके पर योगराज शर्मा, संयोगलता, सुमन सोनी, प्रदीप, संजीवन चंदेल, लाल चंद, कमलेश (कम्मा), बलदेव शर्मा, होशियार जंबाल, चांद स्वरूप, तेजा सिंह, गणेश, चंदन, पुष्पा, दीनदयाल, संजीव भारद्वाज, राम सिंह, श्रीराम पंडित, सुनील, बुद्धि प्रकाश, संजीव, लालचंद और मोहर सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।