{"_id":"32305","slug":"Kullu-32305-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 किलो नागछतरी बरामद, तस्कर फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 किलो नागछतरी बरामद, तस्कर फरार
Kullu
Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काईस (कुल्लू)। नेशनल पार्क के साथ लगते जंगलों में नागछतरी की तस्करी रोकने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने शिकंजा कसा दिया है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने इक्को जोन एरिया, मदराकी का जंगल, रोला गेट, शाकटी मरोड और तीर्थन के जंगलों में गश्त के दौरान करीब 300 किलो नागछतरी बरामद की।
जानकारी के अनुसार वन्य प्राणी विभाग की टीम ने इन जंगलों में अपनी गश्त बढ़ा दी। साथ ही नागछतरी का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इन दिनों विभाग की ओर से छेड़े छापामारी अभियान के तहत विभाग की टीम ने जंगलों में करीब 300 किलो नागछतरी बरामद की। लेकिन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले की तस्कर नागछतरी को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
वन्य प्राणी विभाग के अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों विभाग की टीम ने नेशनल पार्क के साथ लगते इक्को जोन एरिया, मदराकी का जंगल, रोला गेटी, शाकटी मरोड और तीर्थन के जंगलों में छापामारी शुरू की है। बताया कि नागछतरी की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। विभाग ने जंगलों में गश्त बढ़ा दी है।