{"_id":"32303","slug":"Kullu-32303-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
Kullu
Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जमा दो में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को कालेज में प्रवेश न देने से खफा एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुल्लू कालेज में प्रदर्शन किया। कालेज इकाई अध्यक्ष दीक्षित का कहना है कि जमा दो में कंपार्टमेंट आने वाले छात्रों को कालेज में प्रवेश न दिए जाने से उनके भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हित से जुड़े मुद्दों को उठाती आई है। यदि विवि प्रशासन ने शीघ्र ही कंपार्टमेंट वाले छात्रों को कालेज में प्रवेश देने का फैसला नहीं लिया तो एबीवीपी अपने आंदोलन को और उग्र करेगी।
इकाई अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा एबीवीपी ने कालेज प्रशासन से छात्रों की सुविधाओं को लेकर जुड़े कई मुद्दों को भी शीघ्र हल करने की मांग की है। इस प्रदर्शन में इकाई सचिव अनिश, सिद्धार्थ, अर्जुन, राजकुमार, राज सोनी, काविश, रूपेंद्र, अजय, दीपा, कविता और शशि ने भाग लिया।