फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बल्ह पंचायत में गहराया जलसंकट

बल्ह पंचायत में गहराया जलसंकट

Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जलसंकट को लेकर पंचायत बल्ह के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत बल्ह के लोगों ने टैंकर से पानी मुहैया करवाने की एसडीएम कुल्लू विनय धीमान से मांग की है। पंचायत बल्ह की प्रधान दुर्गा देवी और उपप्रधान चंद प्रकाश ने बताया कि इन दिनों पंचायत के बदाह, पिरडी, नरैणी, कोलीबेहड़ और शियारीठग गांवों में पानी की भारी किल्लत चल रही है। लोगों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। एसडीएम कुल्लू को सौंपे ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों ने बल्ह पंचायत के बदाह, पिरड़ी, नरैणी, कोलीबेहड और शियाीरठग गांवों में टैंकर के माध्यम से पानी मुहैया करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की किल्लत होने से उन्हें दूर दूर से पानी ढोकर या वाहनों में भरकर लाना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान ने बताया कि टैंकर लगाने के संबंध में पंचायत में प्रस्ताव भी पास किया गया है। इस विषय में 7 जून को आईपीएच के एक्सईएन को भी पत्र लिखकर टैंकरों से पानी मुहैया करवाने की मांग की थी। ग्रामीण ने एसडीएम विनय धीमान से शीघ्र पानी के टैंकर मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बस आपरेटरों की मनमानी से आक्रोश
कुल्लू। बस आपरेटरों की मनमानी से खफा होकर पंचायत बल्ह के प्रतिनिधियों ने आरटीओ कुल्लू को भी ज्ञापन सौंपा। पंचाचत बल्ह की प्रधान दुर्गा देवी, उपप्रधान चंद प्रकाश और वार्ड सदस्य ने आरोप लगाया है कि लोकल रूट की बसों में बदाह, पिरड़ी के लोगों को बिठाने से मना किया जाता है। कहा कि लोकल सवारियों को बस में सीट पर बैठने नहीं दिया जाता है और उन्हें उचित स्टेशन पर भी नहीं उतारा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed