{"_id":"29671","slug":"Kullu-29671-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांदी-कडु नाला सड़क होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांदी-कडु नाला सड़क होगी चकाचक
Kullu
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। 94 आरसीसी लाहौल घाटी के तांदी जीरो प्वाइंट से कडु नाला तक सड़क मार्ग का काया कल्प करेगी। सीमा सड़क संगठन ने मार्ग की हालत सुधारने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को मंजूरी के लिए भेज दिया है।
संगठन के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द इसे स्वीकृति मिल जाएगी। नवंबर 2007 से पहले मार्ग 67 आरसीसी के पास रहा। इसके बाद तांदी कडु नाला सड़क लोनिवि के सपुर्द की गई। गत वर्ष फिर इस मार्ग को सर्दियों से पहले 94 आरसीसी को सौंप दिया। लाहौल के इतिहास में पहली बार इस संगठन ने सड़क मार्ग की कमान संभालते हुए सर्दियों के दिनों में भी भारी हिमपात के बीच घाटी के भीतर सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल रखा। अब गर्मियों आते ही सीमा सड़क संगठन 86 किलोमीटर लंबी तांदी कडु मार्ग का कायाकल्प करने जा रही है।
थिरोट से कालानाला, मडग्रां से कडु नाला तक कच्ची सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और सड़कों बिखरा कंकर ईंट से अक्सर हादसों की आशंका रहती है। इन सड़कों पर वाहन कब पलट जाए पता नहीं। खैर अब 94 आरसीसी इस मार्ग का कायाकल्प करने जा रही है। 94 आरसीसी के कमांडिंग आफिसर संजय कुमार मरवाल ने बताया कि तांदी जीरो प्वाइंट से थिरोट तक 30 किलोमीटर जल्द मेटलिंग की जाएगी। तंग मार्गों को भी चौड़ा किया जाएगा। उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर केंद्र सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।