फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   99,035 children and adolescents were given albendazole

Kullu News: 99,035 बच्चों-किशोरों को खिलाई एल्बेंडाजोल

Mon, 23 Feb 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
99,035 children and adolescents were given albendazole
आंगनबाड़ी केंद्र रेरी में ​शिशुओं को विटा​िमिन ए की दवा पिलाती कार्यकर्ता। -स्वास्थ्य विभाग
23,441 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का दूसरा चरण पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एक से 19 साल तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। क्षेत्रीय अस्पताल समेत सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की गोलियां उपलब्ध रहीं।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 99,035 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य पूरा किया। विभाग ने तय लक्ष्य का फिलहाल 96 फीसदी प्राप्त किया है। इसमें स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, महिला-पुरुष स्वास्थ्य और आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने में सहयोग किया। किसी कारणवश स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को उनके घर पर यह गोली खिलाई गई है।
विज्ञापन

कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से 99,035 बच्चों और किशोरों को दवा खिलाई। इनमें 49,535 लड़कियां और 49,500 लड़के शामिल हैं। इसके अलावा एक से पांच साल तक के 23,411 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी गई। इनमें 11,361 लड़कियां और 12,050 लड़के हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के दूसरे चरण में कुल्लू केे पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 99,035 बच्चों और किशोरों को दवा खिलाई गई। उन्होंने कहा कि बच्चों और किशोरों को दवा खिलाने से उनमें एनीमिया और पेट दर्द की कोई शिकायत नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed