फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   समस्या बताने को लिखी चिट्ठी, 25 किमी पैदल चलकर पहुंचाई

समस्या बताने को लिखी चिट्ठी, 25 किमी पैदल चलकर पहुंचाई

Mon, 04 Mar 2019 06:46 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 04 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
समस्या बताने को लिखी चिट्ठी, 25 किमी पैदल चलकर  पहुंचाई
केलांग (लाहौल-स्पीति)। एक तरफ देश डिजिटल इंडिया की दिशा में तेजी से बढ़ने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ हिमाचल के लाहौल में लोग आज भी सरकार और प्रशासन तक अपनी समस्याओं को पहुंचाने के लिए चिट्ठी का सहारा लेने को मजबूर हैं। दूरसंचार समस्या को लेकर पट्टन घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने केलांग में रहने वाले जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य नवांग उपासक को पत्र लिखा, जिसे उन तक पहुंचाने के लिए एक शख्स को केलांग पहुंचने के लिए 25 किमी पैदल सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

चिट्ठी में दूरसंचार सेवा को दुरुस्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा तक उनकी बात पहुंचाने की अपील की है। दरअसल जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के 70 फीसदी हिस्से में पिछले करीब डेढ़ महीने से दूरसंचार नेटवर्क ठप है। इस बार घाटी में सितंबर से अब तक लगभग 15 से 20 फीट तक बर्फ गिर चुकी है। लिहाजा लाहौल के तमाम गांव आपस में कटे हुए हैं। घाटी से बाहर रहने वाले लोग अपनों का हालचाल जानने को परेशान हैं। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने घाटी में बंद पड़ी सड़कों, बिजली, दूरसंचार तथा हेलीकॉप्टर सेवा को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल सेवा बंद होने से वह अपनों का हाल भी नहीं जान पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की आवाज उठाई है। उधर, केलांग में तैनात बीएसएनएल के सहायक अभियंता शाम लाल ने कहा कि कुल्लू में तैनात एनटीआर विंग के एक अधिकारी ने अभी फाल्ट डिटेक्टर मशीन भेजने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed