{"_id":"5ba249ce867a557ec75182d4","slug":"91537362382-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेगा मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मिलेगा मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण
Updated Wed, 19 Sep 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों से संबंधित युवकों व युवतियों को मोटर ड्राइविंग, मोटर मैकेनिक, वेल्डिंग एवं स्टील फैब्रिकेशन, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, हथकरघा, कटगिं-टेलरिंग और कंप्यूटर आदि का कोर्स निशुल्क करवाए जाएगा।
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम की दलित वर्ग व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत यह प्रशिक्षण मिलेगा। इन कोर्स के लिए छह अक्तूबर तक कुल्लू स्थित हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। निगम के जिला प्रबंधक ने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए तथा वह कुल्लू जिला का स्थायी निवासी होना चाहिए। कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। मोटर मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन कोर्स के लिए आवेदक दसवीं पास और अन्य कोर्सों के लिए कम से कम आठवीं पास होना चाहिए। उसके परिवार की सालाना आय 35000 रुपये से अधिक न हो। पात्र युवक-युवतियां सादे कागज पर आवेदन तथा उसके साथ अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, बीपीएल या आईआरडीपी प्रमाण पत्र अथवा आय प्रमाण पत्र संलग्न कर छह अक्तूबर तक जिला प्रबंधक के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902222309 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।