फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अस्पताल में नौ महीने से नहीं गायनी डॉक्टर, विधायक समेत लोगों का धरना

अस्पताल में नौ महीने से नहीं गायनी डॉक्टर, विधायक समेत लोगों का धरना

Thu, 19 Jul 2018 10:05 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में नौ महीने से नहीं गायनी डॉक्टर, विधायक समेत लोगों का धरना
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में नौ माह से अधिक समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पद खाली होने पर वीरवार को कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुस्साए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर महिलाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर कार्यकर्ताओं और विधायक ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मौके पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस मौजूदगी में धरना जारी रहा। धरने की सूचना पर अस्पताल प्रबंधन ने भी चौकसी बरत पहले से ही सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनकारियों के लिए गेट बंद कर दिए। मरीजों, इमरजेंसी व तीमारदारों के वाहनों के लिए गेट खोले जा रहे थे। हालांकि विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर ही धरना करीब दो घंटे तक जारी रखा। इस दौरान तेज धूप में कार्यकर्ता व महिला मंडल सदस्य डटी रहीं और नारेबाजी का दौर जारी रहा। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अगुवाई में महिला मंडल सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर अस्पताल गेट तक रैली निकाली। इसके बाद सभी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी मंचों पर यह बात की जा रही है कि कुल्लू अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी क्यों है। लेकिन इस संबंध में प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। कुल्लू के साथ प्रदेश सरकार भेदभाव कर रही है। मामला विधानसभा तक उठाया गया है। लेकिन प्रदेश सरकार जनता की मुख्य मांग को लेकर जागी नहीं है। कहा कि विशेषज्ञ की कमी वाले इस अस्पताल में ताला लगाने की नौबत आ गई है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की निजी अस्पताल के साथ मिलीभगत है। जब तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं होती है तब तक रोजाना दो घंटे के लिए सांकेतिक धरना जारी रहेगा और अनदेखी पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान विजेंद्र शर्मा, ईशरा ठाकुर, मनु शर्मा, सुनील, शेष राम चौधरी, पंचायत प्रधान सवित्रा देवी, उमा देवी, मनु देवी, इंदिरा देवी, बाल दासी, नीना व अन्य मौजूद रहे। गौर रहे कि कुल्लू जिला के अलावा लाहौल-स्पीति, चंबा के पांगी, मंडी जिला की स्नोर वैली, बालीचौकी व आसपास के मरीज कुल्लू अस्पताल उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार के ध्यान में मामला : एमएस
क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. केएस मल्होत्रा ने बताया कि यह मामला सरकार के ध्यान में लाया है। वर्तमान में दो निजी डॉक्टर आपातकाल में सेवाएं दे रहे हैं। मंडी से डॉ. कपिल मल्होत्रा का तबादला किया गया है। उच्चाधिकारियों ने नए बैच आने के साथ अन्य डॉक्टर भी तैनात किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed