फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीर्थन घाटी के जंगलों में आग ने मचाया कहर

तीर्थन घाटी के जंगलों में आग ने मचाया कहर

Thu, 24 May 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
तीर्थन घाटी के जंगलों में आग ने मचाया कहर
तीर्थन घाटी के जंगलों में
विज्ञापन

आग से वन संपदा राख
एक गौशाला सहित लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार/गुशैणी। उपमंडल बंजार में जंगल आग से दहक रहे हैं। तीर्थन घाटी के जंगल धारागाड़, वीमू जंगल और कंढारी जंगल में बुधवार को आग लगी। आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। वहीं, गहीधार के साथ लगती घासनी में भी बुधवार रात को लगी आग से लकड़ी का जलता हुआ ठेला चेतराम की गौशाला पर गिरा। जिससे गौशाला भी जल गई है।
ग्राम पंचायत कंडीधार प्रधान चमना देवी ने कहा कि गांव दाड़ी के लोगों के साथ आग पर नियंत्रण पाया गया है। वन्य प्राणी परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि 16-17 कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। वीरवार दोपहर को वन विभाग डीएफओ प्रवीण ठाकुर की अगुवाई में टीम ने वार्ड सात से सटे जंगल में आग पर काबू पाने के लिए कडी मशक्कत की। सराज टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के मोहन लाल, घनश्याम शर्मा, निरत सिंह, हीरा लाल, भोला दत्त, ललित कुमार, रमेश राणा, केशव राम, मेघ सिंह, दिपेश शर्मा, रोशन आदी ने भी आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन

वहीं, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कार्यालय परिसर शाईरोपा के साथ लगते क्षेत्र में लगी आग जिस पर काबू पाया गया। डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर ने कहा कि जंगल में आग लगाता हुए अगर कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed