{"_id":"5ac8c7d84f1c1bb6618b620e","slug":"91523107800-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह में दो दिन चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान : अश्वनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह में दो दिन चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान : अश्वनी
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
माह में दो दिन चलाया
जाएगा स्वच्छता अभियान
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान जिला की सभी 41 पंचायतों में चलाया गया। जिला मुख्यालय केलांग में उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी की ओर से स्कूली बच्चों, महिला मंडलों व अधिकारी/कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक माह की 7 और 27 तारीख को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं स्कूली बच्चे स्वच्छता की संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि अपने कार्यालय परिसर में भी हर माह दो दिन सफाई अभियान चलाएं। महिला मंडलों से अपने आसपास और सार्वजनिक स्थलों से ठोस व तरल कचरा प्रबंधन करने की अपील भी की। इस दौरान केलांग बजार में महिला मंडल, स्कूली बच्चों तथा अधिकारियों ने सफाई की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक अमर नेगी, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास समृत्रिका नेेगी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश, प्रधान ग्राम पंचायत केलांग कुसुम और उपप्रधान दोरजे उपासक, परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण हीरानंद मौजूद रहे।