फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान को दी अंतिम विदाई

राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान को दी अंतिम विदाई

Mon, 08 Jan 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान को दी अंतिम विदाई
- फोटो : amarujala
बंजार (कुल्लू)। जम्मू-कश्मीर के सुंदरवनी में सीआरपीएफ में एएसआई पद पर तैनात कालू राम मेहता का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। पैतृक गांव छेत में सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कालू राम के निधन से बंजार उपमंडल में शोक की लहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कालू राम मेहता को 31 दिसंबर को सीने में दर्द उठा। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू में दाखिल करवाया गया। जहां छह जनवरी की रात्रि को उनकी मृत्यु हो गई। कालू राम मेहता पिछले एक वर्ष से जम्मू-कश्मीर के सुंदरवनी में तैनात थे। उनके पैतृक गांव छेत में सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा देख परिजन की चीखो पुकार से मातम छाया रहा। पार्थिव शरीर के नप बंजार पहुंचने पर शोक स्वरूप कुछ समय के लिए बाजार बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी और एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन छेत पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने शव यात्रा में भाग लिया। राजकीय सम्मान के साथ कालू राम को अंतिम विदाई दी गई। कालू राम को उनके बड़े भाई हुकम राम के पुत्र डाबे राम ने मुखाग्नि दी। कालू राम अपने पीछे पत्नी शकुंतला देवी सहित तीन बेटियां तेजेंद्रा मेहता, राजेंद्रा मेहता व स्मृति मेहता को छोड़ गए। जोकि चंडीगढ़ में पढ़ती और नौकरी करती हैं। छेत पहुंचे एसआई नागर मल, एएसआई दौलत राम ठाकुर, हवलदार ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, सीपी कृष्ण कुमार व रंजन कुमार ने बताया कि बाईपास सर्जरी के लिए उन्हें दाखिल करवाया गया था, लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed