{"_id":"599079e14f1c1b51508b4905","slug":"91502640609-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 17 से
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पुलिस विभाग कुल्लू द्वारा 50 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए पुलिस लाइन बाशिंग के मैदान में लिया जाएगा। शारीरिक परीक्षण रोजगार कार्यालय के अनुसार लिया जाएगा। पुलिस ग्राउंड बाशिंग में 17 से 20 तक पांच हजार से अधिक युवा दमखम दिखाएंगे। पुलिस ने ग्राउंड टेस्ट के लिए पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर पुलिस ने जारी कर दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालय कुल्लू के अभ्यर्थी जिन्होंने कांस्टेबल और ड्राइवर (कांस्टेबल) के लिए आवेदन किया है, उनका शारीरिक दक्षता परीक्षण 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से लिया जाएगा। रोजगार कार्यालय आनी, बंजार के अभ्यर्थी जिन्होंने कांस्टेबल और ड्राइवर (कांस्टेबल) के लिए आवेदन किया है, उन युवकों का ग्राउंड टेस्ट 18 अगस्त को लिया जाएगा। इसके साथ ही रोजगार एक्सचेंज अंब और शिमला से जिन्होंने इस जिला में भर्ती के लिए आवेदन किया है ऐसे युवाओं का ग्राउंड टेस्ट भी लिया जाएगा। 19 अगस्त को रोजगार कार्यालय कुल्लू, आनी, बंजार, गोहर, उदयपुर और मंडी की सभी महिला उम्मीदवारों का सुबह 6 बजे से ग्राउंड टेस्ट लिया जाएगा। 20 को ड्राइविंग स्किल टेस्ट लिया जाएगा। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस लाइन बाशिंग ग्राउंड में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पात्र युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षण 17 अगस्त से लिया जाएगा। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। अगर किसी उम्मीदवार को कॉल लेटर नहीं मिला है। वह पुलिस थाना, पुलिस चौकी से अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती सुबह 6 बजे से शुरू होगी। सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित स्थान में समय पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन