फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   89 lakh rupees stuck with contractors, development works in danger

Kullu News: ठेकेदारों के पास अटके 89 लाख, विकास कार्यों पर मंडराया संकट

Thu, 25 Dec 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
89 lakh rupees stuck with contractors, development works in danger
नप कुल्लू के तीन पार्किंग स्थलों का संचालन कर रहे ठेकेदारों ने नहीं की अदायगी
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम, भुगतान नहीं किया तो होगी कार्रवाई
शहर में मोनाल कैफे, कॉलेज गेट और सा-वा कांप्लेक्स के पास मौजूद हैं पार्किंग

गौरीशंकर
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू का खजाना अब ठेकेदारों के हाथ में अटका है। 89 लाख रुपये की पार्किंग आय न मिलने से परिषद के विकास और कर्मचारियों के वेतन पर संकट छा गया है। अधिकारियों ने ठेकेदारों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो कार्रवाई की आएगी।
मुख्यालय की तीन महत्वपूर्ण पार्किंग स्थलों का संचालन कर रहे ठेकेदारों ने इसकी अदायगी नहीं की है। इस कारण नगर परिषद के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर परिषद बार-बार ठेकेदारों से यह राशि जमा करने का आग्रह कर रही है लेकिन ठेकेदारों से सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है। पार्किंग संचालक ठेकेदारों के पास फंसी राशि वसूलने के लिए नगर परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक में भी मामला लाया है। ठेकेदारों को आखिरी अल्टीमेटम देने का फैसला लिया गया है। बैठक में फैसला लिया है कि अगर ठेकेदार एक सप्ताह में राशि जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के पदाधिकारियों और अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग से आने वाली लाखों की राशि से क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोनाल कैफे के पास बनी पार्किंग में 180 से अधिक वाहन पार्क करने की क्षमता है। पशु मैदान में 250 से अधिक और सा-बा कांप्लेक्स के पास करीब 30 वाहन पार्क करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कर्मचारियों के वेतन के लिए रापैसे नहीं
नगर परिषद कुल्लू की हालत यह है कि आय के सीमित साधन के चलते कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं हैं। नगर परिषद कर्मचारियों और अन्य रूप में होने वाले खर्च के लिए महीने में 70 लाख रुपये खर्च करता है। आय के जो साधन नगर परिषद के पास मौजूद हैं, उनसे आने वाली आय भी लटकी हुई है।

--
किसके पास, कितना बकाया धन

पार्किंग राशि लाखों में
मोनाल कैफे ढालपुर- 61,99,999
सा-बा गेस्ट हाउस के पास- 1,38,600
पशु मैदान 25,33,333
कुल 88, 71,932

--तीन पार्किंग चला रहे ठेकेदारों ने अभी तक पैसा जमा नहीं करवाया है। नगर परिषद ने बैठक में फैसला लिया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर ठेकेदार पैसे जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गोपाल कृष्ण महंत, अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed