फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वायु सेना के पराक्रम को सलाम, जारी रहे कार्रवाई

वायु सेना के पराक्रम को सलाम, जारी रहे कार्रवाई

Tue, 26 Feb 2019 06:58 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
वायु सेना के पराक्रम को सलाम, जारी रहे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद देश में भारी रोष और बदला लेने की आवाज चारों तरफ से उठ रही थी। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया है। सुबह जैसे ही लोग सो कर उठे तो पाकिस्तान के भीतर की गई वायु सेना की कार्रवाई से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इस कार्रवाई से पूर्व सैनिकों ने वायु सेना के पराक्रम को सलाम किया है। इसके बावजूद पूर्व सैनिकों ने आगे भी आतंक के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को जारी रखने की मांग की है।

आतंकवाद का दें मुंहतोड़ जवाब
बंजार निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार एमएस राठौर ने कहा कि वह वायुसेना के इस पराक्रम पर गर्व करते है। वायु सेना आगे भी आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देती रहे। पुलवामा हमले का बाद उठाया गया यह कदम सराहनीय है।
विज्ञापन


पाकिस्तान पर पूरी तरह लगे प्रतिबंध
एयरफोर्स से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सार्जेंट बलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और वायु सेना की ओर से उठाया गया कदम सही है। लेकिन युद्ध कोई विकल्प नहीं है, बल्कि पाकिस्तान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंक के खिलाफ और सख्ती से निपटें
सेवानिवृत्त नायक रतन चंद ने कहा कि पुलवामा में हुए हमले का यह मात्र ट्रेलर है। अभी बड़ी कार्रवाई होना बाकी है। भारत को आतंक के खिलाफ और सख्ती से निपटना होगा। वायु सेना ने जो कदम उठाया है, उससे सीना चौड़ा होता है।

सेना फिर करे आतंक पर हमला
ढालपुर निवासी सेवानिवृत्त हवलदार हीरा लाल जस्पा कहते है कि पाकिस्तान के भीतर घुसकर ही हमला किया जाना चाहिए। भारतीय वायु सेना ने जिस तरह आतंकी कैंपों पर हमला किया है, वे आगे भी जारी रखे। इससे पाकिस्तान आंख नहीं उठाएगा।

संभलने का नहीं दिया मौका
बंजार के रहने वाले सेवानिवृत्त नायक ऐलु राम कायथा ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंक और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान को संभलने का मौका नहीं दिया है, जो सराहनीय है।


यहीं तक न रुक जाए कार्रवाई
पूर्व सैनिक छाले राम ने कहा कि आतंक को खत्म करने के लिए वायु सेना ने सही कदम उठाया है। आतंक के साथ पाकिस्तान पर ऐसी कार्रवाई यहीं तक नहीं रुकनी चाहिए। आगे भी आतंकियों पर इस तरह का सख्त वार होता रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed