फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सड़कें अवरुद्ध, बिजली-दूरसंचार सेवाएं ठप

सड़कें अवरुद्ध, बिजली-दूरसंचार सेवाएं ठप

Tue, 22 Jan 2019 07:34 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 22 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
सड़कें अवरुद्ध, बिजली-दूरसंचार सेवाएं ठप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/कोकसर। पर्यटन नगरी मनाली फिर भारी हिमपात होने से लकदक हो गई। सोमवार देर रात को हुई बर्फबारी से कुल्लू व लाहौल घाटी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक दिन पूर्व छोटे वाहनों के 15 दिनों बाद खुला औट-लूहरी-सैंज एनएच 305 सहित 50 बस रूट बंद होने का समाचार है। उधर, जनजातीय क्षेत्र लाहौल में जिला मुख्यालय केलांग को छोड़कर समूची घाटी में बिजली और दूरसंचार सेवा ठप है।

मनाली में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फ रिकॉर्ड की है। रोहतांग दर्रा में 100 सेंटीमीटर, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी पड़ने की सूचना है। लाहौल में भी 30 से लेकर 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से घाटी में हिमखंडों का गिरना जारी है। पहाड़ों से लेकर ग्रामीण इलाकों में हिमपात होने से कई गांवों का संपर्क आपस में कट गया है। बर्फबारी से कुल्लू-मनाली रोड राइट बैंक के साथ वामतट मार्ग पतलीकूहल से आगे बंद हो गया है। बसों की आवाजाही बंद होने से पर्यटकों के साथ आम लोगों को टैक्सी में जाना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों व सैलानियों को पैदल जाकर पहुंचना पड़ा। बर्फबारी व बारिश से कई इलाकों का उपमंडल के साथ जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बर्फबारी से पर्यटकों के साथ पर्यटन कारोबारी भी गदगद हो गए हैं। मनाली में बिछी बर्फ की चादर को देख कर यहां घूमने आए पर्यटक खुशी से झूम उठे। बर्फबारी से रोहाचला, छतरी, गाड़ागुशैणी, पीज, कोठी, पलचान, सोलंगनाला, बस्तोरी, भल्याणी, मलाणा, कोठी, करशाला, घुहाटन आदि सड़कों पर चलने वाली बसों के पहिए जाम हो गए है। उपायुक्त कुल्लू यूूुस ने कहा कि बर्फबारी से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन अलर्ट पर है और पर्यटकों व लोगों को दुर्गम इलाकों की ओर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed