{"_id":"5bf94d7ebdec224177353ee3","slug":"81543064958-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांशी को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांशी को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नॉर्थ हिल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल त्रांबली में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही मेधावी को सम्मानित किया गया। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब दिवांशी शर्मा को दिया गया। बेस्ट हाउस का खिताब मोनाल सदन को मिला।
समारोह में दिवांशी शर्मा, आर्यन, करण डोगरा, कृतिका आदि को उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया। शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने कहा कि शिक्षित होना बहुत जरूरी है। गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त करना असंभव है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान जरूर करें। इससे पहले नॉर्थ हिल्स स्कूल एजूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष राजन कात्यायन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य गेरेंद्र पाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पहली कक्षा की छात्राओं ने देश मेरा रंगीला, नौवीं कक्षा की छात्राओं ने तू लांग वे मैं लाची, आठवीं कक्षा की छात्राओं ने घूमर, सातवीं कक्षा की छात्राओं ने गिद्दा पेश कर वाहवाही लूटी। आठवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों ने नाटी डाली। इस दौरान स्कूल की चेयरमैन रिद्धिमा शर्मा, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित शर्मा, नॉर्थ हिल्स स्कूल एजूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष राजन कात्यायन आदि मौजूद रहे।