फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मार्चपास्ट में मंगलौर जोन रहा प्रथम

मार्चपास्ट में मंगलौर जोन रहा प्रथम

Mon, 10 Sep 2018 07:14 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
मार्चपास्ट में मंगलौर जोन रहा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ के गांव जिभी के खेल मैदान में स्कूलों की 25वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पंचायत समिति बंजार के उपाध्यक्ष केवल राम ठाकुर ने शिरकत की। प्रतियोगिता में आठ जोनों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मार्चपास्ट में मंगलौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके चलते खो-खो बाल व कन्या, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल गान, समूह गान, नाटी, एकांकी, भाषण आदि स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा। अध्यक्ष प्राथमिक खंड क्रीड़ा संघ एवं खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तारा चंद कौशल ने मुख्य अतिथि केवल राम ठाकुर का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जीवन, प्राथमिक शिक्षक संघ सैंज से सब्जा चंद, उपाध्यक्ष पीटीएफ बंजार यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरुदत्त, बीआरसीसी प्राइमरी एवं महासचिव जिला कुल्लू बिहारी लाल परमार, पूर्व समन्वयक जंगवीर सिंह, सचिव मोहन लाल, भगत राज, नरेश शर्मा, धर्मेंद्र, दवेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed