फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छाकी नाले का पानी सड़क पर बहने से आवाजाही बंद

छाकी नाले का पानी सड़क पर बहने से आवाजाही बंद

Wed, 05 Sep 2018 09:05 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
छाकी नाले का पानी सड़क पर बहने से आवाजाही बंद
सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नग्गर/पतलीकूहल। कुल्लू-मनाली स्टेट हाईवेे पर नग्गर के पास छाकी नाला में बुधवार दोपहर बाद भारी बारिश के चलते नाले का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क के ऊपर बहना शुरू हो गया है। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। नाले के पानी का बहाव इतना तेज है कि इसके ऊपर से वाहन गुजारना किसी खतरे से कम नहीं है। इस तेज बहाव में वाहन बह भी सकते हैं।

लिहाजा नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इन वाहनों में सैलानियों समेत कई स्थानीय लोग फंसे हुए हैं। वामतट मार्ग पर बसे लोग सड़क के अचानक बंद होने से परेशान हो गए हैं। पानी का बहाव कम होता न देख निजी वाहन चालक अपने वाहनों को वापस मोड़कर वाया नग्गर, हरिपुर व बटाहर होकर अपने गंतव्य पर पहुंचने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग छाकी नाले पर नया पुल बन रहा है। पुराने पुल को गिरा दिया गया है। गौर हो कि करीब तीन माह पहले शुरू हुए पुल के निर्माण के चलते एक अस्थायी बैली ब्रिज भी बनाया गया है। लेकिन इसे सड़क के साथ नहीं जोड़ा गया है। वाहनों की आवाजाही के लिए इस पर अभी सोलिंग और समतल होना बाकी है। नग्गर पंचायत की प्रधान सुषमा शर्मा ने बताया कि बरसात का मौसम होने के बावजूद लोनिवि ने बिना ठोस विकल्प ही पुराने पुल को तोड़कर लोगों को परेशान किया है। स्थानीय राम लाल, प्रेम नाथ, टायसन, गांथू राम, सेस राम, कमल शर्मा, टिकम, मीना, सीमा, बबली और चमन ने बताया कि सड़क बंद होने के चलते उन्हें भारी बारिश में पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ा। लोनिवि के एसडीओ पवन राणा ने बताया कि पानी का स्तर कम होने पर छाकी नाले में वाहनों की आवाजाही सुुचारु हो जाएगी। अस्थायी बैली ब्रिज को सड़क से जोड़ा जा रहा है। इसका कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed