फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ईद पर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

ईद पर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

Wed, 22 Aug 2018 06:52 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
ईद पर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
ईद मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में ईद (बकरीद) को इस बार सादगी के साथ मनाया गया है। जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी।

उपायुक्त कुल्लू यूनुस भी जामा मस्जिद पहुंचे और ईद की बधाई दी। उन्होंने बुराईयों को त्यागकर अच्छे कर्म करने के अलावा समाज व देश के अंदर सुख-शांति व अमन चैन के लिए दुआ मांगी। केरल में बाढ़ पीड़ित लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर भी कामना की। अखाड़ा बाजार की जामा मस्जिद के इमाम नवाब हाशमी ने कहा कि बकरीद को जिला भर में धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा जिला के जगतसुख, जिया, थरास, आनी व बजौरा आदि मस्जिदों में भी ईद की नवाज अदा की। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिंदू धर्म के लोगों ने भी गले मिलकर बधाई दी। जामा मस्जिद कमेटी के प्रवक्ता फिरास्त खान ने कहा कि केरल राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों का जनजीवन जल्द पटरी पर लौटने और उनका दुख दर्द दूर करने की दुआ भी मांगी। कहा कि ईद में जो भी राशि आई है उसे केरल के पीड़ितों के लिए उपायुक्त कुल्लू माध्यम से भेजा जाएगा। उन्होंने केरल में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से मदद करने का आह्वान किया है। इस दौरान कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य मुहम्मद आरिफ, आकिल खान, आरिफ खान, अकरम खान, मुहम्मद रईस, इरफान अंसारी, अनवर भारती तथा दानिश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed