फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू जिला के लिए 13 नई सिंचाई योजनाएं मंजूर: गोविंद

कुल्लू जिला के लिए 13 नई सिंचाई योजनाएं मंजूर: गोविंद

Tue, 16 Jan 2018 06:21 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिला के लिए 13 नई सिंचाई योजनाएं मंजूर: गोविंद
कुल्लू जिला के लिए 13 नई
विज्ञापन

सिंचाई योजनाएं मंजूर : गोविंद
मौहल में वन विभाग करेगा बायो-डायवर्सिटी पार्क का निर्माण
वन, परिवहन एवं खेल मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला के किसानों-बागवानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 13 नई सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं जिनके लिए 48 करोड़ 75 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इन नई योजनाओं से लगभग 2600 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
मंगलवार को बचत भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। बैठक में सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गई। वन मंत्री ने बताया कि मनाली क्षेत्र में सीवरेज सुविधा के सुदृढ़ीकरण के लिए 162 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार करके स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई है। जिला कुल्लू में ईको टूरिजम को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण मिले। मौहल में वन विभाग के माध्यम से बायो-डायवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से अवैध कटान को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने तथा उन्होंने वन माफिया और खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति पर चिंता व्यक्त करते हुए वन मंत्री ने ड्रग माफिया के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों के बेहतर जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शीघ्र ही अत्याधुनिक मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों का 100 दिन का रोडमैप तैयार करके विकास कार्यों को गति प्रदान करें तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।

वन मंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं व्यक्तिगत रूप से इस कोष के लिए 51 हजार और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी 51 हजार की धनराशि दी है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। वन मंत्री का स्वागत करते हुए उपायुक्त यूनुस ने बताया कि जिला में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी तथा कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, मंजरी नेगी, बीडीसी नग्गर की अध्यक्ष अनीता ठाकुर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीसी राकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed