फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार करेंगे हिमाचल का निर्माण: गोविंद

विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार करेंगे हिमाचल का निर्माण: गोविंद

Sun, 31 Dec 2017 09:53 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार करेंगे हिमाचल का निर्माण: गोविंद
विजन डॉक्युमेंट के अनुसार
विज्ञापन

करेंगे हिमाचल का निर्माण : गोविंद
कार्यभार संभालने के बाद पहली बार कुल्लू पहुंचे कैबिनेट मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार भारतीय जनता पार्टी के विजन डॉक्युमेंट के अनुसार समृद्ध और खुशहाल हिमाचल प्रदेश का निर्माण करेगी। कैबिनेट मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार गृह जिला में पहुंचे गोविंद सिंह ने बजौरा और कुल्लू में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुत बड़ा जनादेश दिया है और नई सरकार ने प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पहले दिन से ही तेजी से कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और उनके इस संकल्प को पूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार भी भरपूर योगदान देगी। प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर चलेगी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता रहेगी। इन परिवारों को मकान बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर धनराशि मुहैया करवाने की मुहिम शुरू की जाएगी और इसकी शुरुआत मनाली विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी।

गोविंद सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर के रूप में हिमाचल प्रदेश को युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री मिला है। उनके नेतृत्व में कुल्लू जिला सहित प्रदेश का हर क्षेत्र तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। प्रदेश सरकार में इस बार कुल्लू जिला को बहुत ही महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए जिला की जनता बधाई की पात्र है। कुल्लू जिला के चहुंमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बजौरा और कुल्लू में जनसभाओं के दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने वन मंत्री के स्वागत कि साथ-साथ अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed