{"_id":"5a3e4ca24f1c1b1f168b4d9a","slug":"81514032290-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतलीकूहल-मनाली के होटलों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतलीकूहल-मनाली के होटलों पर कसा शिकंजा
Updated Sat, 23 Dec 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
शौचालय नहीं बनवाया तो बिजली काटी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त हो या है। शनिवार को दूसरे दिन पतलीकूहल और मनाली में 39 और होटलों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। बिजली बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई से होटलियरों में हड़कंप मच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई में पतलीकूहल में तीन और 36 मनाली के होटलों की बिजली काट दी है। जबकि, 22 दिसंबर को पहले दिन मनाली में 27 होटलों की बिजली काटी गई थी। एनजीटी ने भुंतर से लेकर मनाली तक 73 होटलों की बिजली काटने को कहा है। इन होटलों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लाइसेंस के नवीनीकरण की वैद्यता खत्म होने का आरोप है। बिजली बोर्ड मनाली के अधिशासी अभियंता रूम सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार को 39 होटलों के कनेक्शन को काटा गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास 66 होटलों की सूची है। इसमें तीन-चार होटलों ऐसे हैं, जिनका पता नहीं मिल पाया है। इस स्तर पर इन होटलों की प्रक्रिया जारी है और इसकी बिजली को भी जल्द काटा जाएगा। उधर, बिजली बोर्ड कुल्लू के सहायक अभियंता बिमल प्रकाश ने कहा कि उन्होंने कुल्लू के कुछ होटलों की बिजली काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। एनजीटी ने कुल्लू-मनाली के 1700 होटलों, लॉज और होम स्टे का निरीक्षण करने के आदेश एक समिति को दिए गए हैं। समिति पहले चरण में 92 होटलों की जांच कर रही है। इसमें कुल्लू-मनाली के 73 होटलों की बिजली काटने के आदेश जारी हुए हैं। एनजीटी के आदेशों के बाद हुई कार्रवाई से भुंतर और कुल्लू से लेकर मनाली तक होटलियरों में हड़कंप मच गया है।