फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भूस्खलन से 19 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग

भूस्खलन से 19 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग

Wed, 19 Jul 2017 09:58 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से 19 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग
मनाली/केलांग (कुल्लू)। भूस्खलन के कारण मनाली-लेह सामरिक मार्ग करीब 19 घंटे तक बंद रहा। बारिशों के चलते सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। राहनीनाला और लाहौल के तांदी के समीप भूस्खलन होने से करीब सैकड़ों यात्री रात भर घटनास्थल पर फंसे रहे। वहीं एचआरटीसी केलांग डिपो की पांच बसों समेत सैकड़ों छोटे और बड़े फंसने से लोगों को पूरी रात रोहतांग में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

बीआरओ ने मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया था। भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी मार्ग में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण भूस्खलन होने से मार्ग फिर बंद हो गया। यात्रियों को ठंड और भूखे प्यासे पूरी रात रोहतांग में गुजारनी पड़ी। वहीं मार्ग बंद रहने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहनीनाला में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिसमें पर्यटक और स्थानीय लोग भी शामिल रहे। वहीं इस संबंध में एचआरटीसी केलांग के आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि केलांग डिपो की लंबी रूट पर चलने वाली पांच बसें रात भर राहनीनाला के पास फंसी रही। इन बसों में करीब 250 यात्री सवार थे। हरे मटर से लदे दर्जनों वाहन समेत ट्रक, कारें और बाइकर भी फंसे रहे। सड़क बंद होने से व्यापारियों का लाखों रुपये का हरा मटर खराब हो गया।
विज्ञापन

उधर, बीआरओ 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल एके अवस्थी के अनुसार बारिश के कारण राहनीनाला के समीप लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसके कारण यह दिक्कत पेश आ रही है। संगठन ने मशीनों को घटनास्थल के आसपास तैनात कर रखा है। बुधवार को दोपहर बाद सड़क बहाल कर दिया है। हालांकि उन्होंने आगाह किया है कि बारिश होने की सूरत में फिर भूस्खलन होने का अंदेशा है, ऐेसे मेें इस मार्ग से यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed