फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सैंज के गोष्टी और टाडोरा में पेयजल संकट

सैंज के गोष्टी और टाडोरा में पेयजल संकट

Sun, 02 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सैंज के गोष्टी और टाडोरा में पेयजल संकट
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की सैंज घाटी के गोष्टी और टाडोरा गांव में एक सप्ताह से पानी नहीं होने से ग्रामीणों में हाहाकार है। आईपीएच के नलों में पानी नहीं टपकने से ग्रामीण लोगों को दो किलोमीटर दूर से पानी को ढोना पड़ रहा है। सैंज घाटी के उपरोक्त दोनों गांवों के करीब 25 परिवार पेयजल को तरस रहे हैं। कई बार विभाग को इसकी शिकायत की गई, लेकिन पानी नहीं आया। ग्रामीण हरि दास, नीलम कुमार, शेर सिंह, किशोरी लाल, जय सिंह, नरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग मुश्किल से बरसात के मौसम में खतरनाक रास्तों से पानी ढो रहे है। उन्होंने आईपीएच विभाग से पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है। उधर, लारजी स्थित आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता अंकुज राज अवस्थी ने कहा कि ने कहा है कि मामला ध्यान में नहीं है। जल्द ही मौके का दौरान कर ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed