फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   80 disabled people came to get certificate made

Kullu News: प्रमाणपत्र बनवाने आए 80 दिव्यांगजन

Sat, 06 Jul 2024 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
80 disabled people came to get certificate made
क्षेत्रीय अस्पताल में बैठा मेडिकल बोर्ड, दिव्यांगता और दस्तावेजों की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) में शनिवार को मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की दिव्यांगता पात्रता की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया। अस्पताल में प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए जुलाई के पहले शनिवार को 80 दिव्यांगजन आए। दिव्यांगता प्रतिशतता की जांच की और दस्तावेजों का सत्यापन के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पात्र दिव्यांगजनों को चयनित किया। मेडिकल बोर्ड में अस्पताल के 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान करने और उनके दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए हर माह के पहले और अंतिम शनिवार को मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि छह जुलाई को 80 दिव्यांगजनों का मेडिकल बोर्ड में पंजीकरण किया गया। पात्र दिव्यांगजनों की फाइल शिमला भेजी जाएगी। वहीं से प्रमाण-पत्र जारी होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed