फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   7729 drums distributed in seven years to make Jeevamrit

Kullu News: सात साल में जीवामृत बनाने के लिए बांटे 7729 ड्रम

Sat, 24 May 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 24 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
7729 drums distributed in seven years to make Jeevamrit
आत्मा प्रोजेक्ट के तहत जैविक खेती के लिए बढ़ा जिले के किसानों का रुझान
विज्ञापन

किसानों ने 236 ने गाय खरीदने के लिए भी ली विभाग से आर्थिक मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में जैविक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है। आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से जैविक खेती की ओर किसान लगातार बढ़ रहे हैं। जैविक खेती का दायरा हर साल बढ़ता जा रहा है। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान योजना भी चलाई गई है। किसान योजनाओं का फायदा उठाकर जैविक खेती को बल दे रहे हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार आत्मा प्रोजेक्ट के तहत सात साल में 7729 किसानों ने जीवामृत बनाने के लिए सब्सिडी पर ड्रम खरीदे हैं। इससे किसानों को जैविक तरीके से कीट आदि को नष्ट करने में सहायता मिली। कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट के जरिये 319 किसानों से गाय के शेड बनाने के लिए अनुदान लिया है। 236 ने गाय पालने के लिए अनुदान लिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में 17, 2020-21 में 49, 2021-22 में 69, 2022-23 में 35, 2023-24 में 15 और 2024-25 में 51 किसानों ने गाय खरीदने के लिए सरकार की इस योजना का फायदा उठाकर अनुदान लिया है। इसमें प्रति गाय 25 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रम खरीदने के लिए किसानों में रुझान देखने को मिला है। 2019-20 में 1000, 2021-22 में 3351 और 2022-23 में 2090 किसानों ने ड्रम खरीदने के लिए सब्सिडी ली। 2023-24 में 550 और 2024-25 में 253 किसानों ने ड्रम खरीदे। आत्मा प्रोजेक्ट ने गाय रखने के लिए शेड बनाने के लिए भी अनुदान देने का प्रावधान किया है। इसका सात साल में 319 किसानों ने लाभ लिया है।

आत्मा के परियोजना निदेशक ऋतु गुप्ता ने कहा कि किसानों काजैविक खेती की ओर रुझान बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। किसानों का इस ओर रुझान बढ़ रहा है। खासकर गाय खरीदने, गाय का शेड बनाने के साथ साथ जीवामृत बनाने के लिए ड्रम आदि वस्तुउ खरीदने के लिए विभाग से अनुदान ले रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed