फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   76 roads closed in the district, darkness spread in 600 villages

Kullu News: जिले में 76 सड़कें बंद, 600 गांवों में पसरा अंधेरा

Mon, 05 Feb 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
76 roads closed in the district, darkness spread in 600 villages
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल का जनजीवन छह दिनों से ठहर सा गया है। लोगों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बाजारों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात को कुल्लू के साथ लाहौल में जमकर बर्फबारी हुई। राहत की बात है कि बीआरओ ने सोलंनगाला से अटल टनल के साउथ पोर्टल तक हाईवे तीन को आपातकालीन वाहनों के लिए वनवे खोल दिया है। लाहौल की तरफ से भी टनल के नॉर्थ पोर्टल तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए वनवे खोल दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को भी जिले में मौसम खराब रहा। शाम के समय ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। जिले में दो हाईवे के साथ 76 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बाधित है। इसमें मनाली-लेह मार्ग, औट-बंजार-सैंज हाईवे के अलावा बाह्य सराज आनी-निरमंड में 24 सड़कें, मनाली में 22, कुल्लू में नौ तथा बंजार में 19 सड़कें ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 247 ट्रांसफार्मर भी जाम होने से करीब 600 गांवों में बिजली नहीं है। इसमें सबसे अधिक मनाली में 182, कुल्लू में 52 और बंजार में 13 ट्रांसफार्मर शामिल है। अब सभी विभाग मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में 500 गांव ऐसे हैं जहां 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फ की मोटी परत जमी है। इन गांवों को संपर्क जिला मुख्यालय के साथ उपमंडल से भी कट गया है। बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल फोन शोपीस बन गए हैं।
एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम खुलने के बाद संबंधित विभागों को बिजली, पानी और सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed