{"_id":"6980dc0c84417fb3b8038e45","slug":"73-panchayats-do-not-have-secretaries-how-will-the-villages-development-vehicle-run-kullu-news-r-399-1-sml1005-424702-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 73 पंचायतों में सचिव नहीं, कैसे दौड़ेगी गांव के विकास की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 73 पंचायतों में सचिव नहीं, कैसे दौड़ेगी गांव के विकास की गाड़ी
Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
235 पंचायतों का काम देखेंगे प्रशासक,जिला में 162 पंचायत सचिव
जिला के सभी छह विकास खंड़ों में पंचायत सचिवाें की भारी कमी
रोशन ठाकुर
कुल्लू। पंचायतों के साथ निकायों के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने अब पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति की है। पंचायत सचिवों को पंचायतों को संभालने का जिम्मा दिया गया है।
सूबे में कई पंचायतें बिना सचिव चल रही हैं। कई पंचायतों में एक ही सचिव दो से तीन पंचायतों का काम देख रहा है। ऐसे में अब आगामी दिन माह तक सचिव पंचायतों की विकास की गाड़ी को कैसे खींच पाएंगे।
जिला कुल्लू की बात करें तो यहां कुल 235 पंचायतें हैं। जिले में 162 सचिव तैनात हैं। 73 पंचायत सचिवों की कमी है। सरकार जब तक पंचायत चुनाव को नहीं करवाती है, तब तक पंचायत सचिव बतौर प्रशासक पूरा कामकाज देखेंगे। पहली बार लागू हुई इस व्यवस्था को लेकर लोग भी पंचायत स्तर पर होने वाले विकास को लेकर चिंतित हैं। किशोरी लाल, प्रकाश चंद, नरोत्तम ठाकुर, दुनी चंद, लीला प्रकाश, प्रेम लाल और केहर सिंह ने कहा कि एक तरफ पंचायतों में सचिवों की कमी चल रही है। दूसरी तरफ उन्हें पंचायतों का प्रशासक बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब पंचायत सचिवों की जिम्मेदारियां भी पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। जिला पंचायत अधिकारी डीआर ठाकुर ने कहा कि पंचायतों का पूरा काम काज अब सचिव देखेंगे।
विज्ञापन
--
खंड पंचायतों की संख्या सचिवों की संख्या
आनी 37 20
निरमंंड 32 19
बंजार 39 29
भुंतर 49 35
नग्गर 41 31
कुल्लू 37 28