{"_id":"5c7bdfe5bdec2256ab4e79f0","slug":"71551622117-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद
विज्ञापन
सड़क बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल/मनाली। घाटी में बर्फबारी और बारिश होने से आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से कई वर्षों पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे फिर रविवार सुबह भारी बारिश के कारण ब्रींड़ी नाले पर बने पुल के दबने से बंद हो गया। ऐसे में सैलानियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन से अभी तक जिले में 50 सड़कें बंद हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे एकाएक भारी बारिश होने के कारण नाले में बाढ़ के साथ मलबा आने से काईस के समीप ब्रींड़ी नाले पर बना पुल दब गया। एक सप्ताह पहले भी यह पुल मलबा आने से दबा था। सड़क के बाधित होने से सैलानियों और अन्य यात्रियों को जाम में फंसने से मुश्किल हुई। जाम में लोग करीब छह घंटे तक फंसे रहे। लेकिन देर शाम को फिर से नाले में बाढ़ आने से यातायात ठप हो गया है। पूर्व उपप्रधान विनोद ठाकुर, संजय सिंह, अजय सिंह, योग राज तुले राम आदि ने कहा कि वे सुबह से सड़क बाधित होने से जाम में फंस गए। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी, काईस पंचायत के उप प्रधान कर्मचंद ने कहा कि सुबह अचानक बारिश भारी होने से ब्रींड़ी नाले के पास मलबा आने से यहां पर बना पुल दब जाने से सड़क बंद होने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। ऐसे में पर्यटकों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। लेकिन बहाल होने के बाद शाम को नाले में बाढ़ आई और कुल्लू-मनाली वामतट फिर से ठप हो गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने बताया कि सुबह के समय बंद होने बाद मार्ग बहाल कर दिया था। शाम को नाले में आई बाढ़ के बाद मशीनरी मौके लिए रवाना कर दी है। इसके साथ लगवैली की 12 पंचायतों को जोड़ने वाला कुल्लू-कालंग मार्ग घंटों तक बंद रहा है। बीती रात को खलाड़ा की पहाड़ी में भूस्खलन होने से चट्टान गिरने से सड़क बंद हो गई, जिससे दूध और सब्जी विक्रेताओं को भारी परेशानी हुई। कुल्लू-मनाली हाईवे-21 पर भी भारी भूस्खलन होने से बार-बार जाम लगा रहा। डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि शनिवार रात को भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। इससे जिला में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने पर्यटकों के साथ आम लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा है।