{"_id":"5c17d3a6bdec2256ce080dbb","slug":"71545065382-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर स्कूल में नवाजे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर स्कूल में नवाजे होनहार
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में सोमवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें वन मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कहा कि नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत हरिपुर स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब, एटीएल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने बीस लाख रुपये का प्रावधान किया है। इससे हरिपुर के बच्चों को वैश्विक स्तर की आधुनिक शिक्षा मिलेगी।
कहा कि स्कूल के नए भवन के लिए 45 लाख और चहारदीवारी, मैदान के लिए दस लाख रुपये का प्रावधान किया जाएगा। हलाण के हाई स्कूल के भवन के लिए एक करोड़ 77 लाख मंजूर किए हैं। उन्होंने बताया कि लेफ्ट बैंक के आठ पुलों के लिए 22 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इससे पहले प्रधानाचार्य पलदन दोरजे ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वन मंत्री ने गौरव, नितिका, कृतिका, सपना, राजू भंडारी, हिमांशु राणा, अंजली, आरती, अर्पना, कल्पना, दीपा, स्नेहा, कमल किशोर, नीमा, विपाशा के अलावा खेलों में प्रज्जवल, रीतिका, अंगद, भावना, सपना, स्नेेहा, ममता, निशा, रंजना, सुशील प्रसाद, निशा रानी, अर्जुन, चांदनी, विपिन कुमार, मल्लिका, सुमन तथा भारती आदि मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एसडीएम रमन घरसंगी, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, एसएमसी अध्यक्ष लाल चंद आदि उपस्थित थे।