फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फ के फाहों में झूमे सैलानी, सोलंगनाला में की अठखेलियां

बर्फ के फाहों में झूमे सैलानी, सोलंगनाला में की अठखेलियां

Thu, 15 Nov 2018 09:27 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
बर्फ के फाहों में झूमे सैलानी, सोलंगनाला में की अठखेलियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में गिरे बर्फ के फाहों के बीच सैलानी झूम उठे। बुधवार देर शाम को मनाली में गिरे बर्फ के फाहों को देखकर पर्यटक होटलों के कमरों से बाहर निकले और मालरोड में जमकर मस्ती की। कड़ाके की ठंड के बीच सैलानियों ने सेल्फी ली और जमीन पर बर्फ जमने पर एक-दूसरे के ऊपर बर्फ भी फेंकी। वीरवार सुबह पर्यटकों ने प्रसिद्ध सोलंगनाला का रुख किया और यहां पड़ी करीब 20 सेंटीमीटर बर्फ में खूब अठखेलियां कीं। दिल्ली से हनीमून मनाने आए दिनेश अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रिया ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात को भी मनाली के माल रोड पर ताजा बर्फ के फाहों का आनंद लिया। उन्होंने फोटो लेने के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया में अपने परिजनों और दोस्तों को शेयर किया। गुजरात से आए संजीव जिनेश्वर ने बताया कि मनाली घूमने और बर्फ देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पहली बार बर्फ के फाहों को गिरते देखा और वीरवार को सोलंग नाला में बर्फ के साथ खेलकर मस्ती की। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान गुप्त राम ने बताया कि मनाली में हुई बर्फबारी मनाली के पर्यटन सीजन के लिए संजीवनी साबित हुई। इससे मनाली के पर्यटन कारोबार को और गति मिलेगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि नवंबर में मनाली में बर्फबारी होना पर्यटन कारोबार के लिए अच्छा संकेत है। कारोबारियों को इसका लाभ क्रिसमस के साथ नववर्ष में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed