फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शहर में फैला कूड़ा-कचरा, स्वच्छता का दम भरने वाले नेता गायब

शहर में फैला कूड़ा-कचरा, स्वच्छता का दम भरने वाले नेता गायब

Tue, 18 Sep 2018 06:08 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
शहर में फैला कूड़ा-कचरा, स्वच्छता का दम भरने वाले नेता गायब
कुल्लू। भारत सरकार के निर्देशानुसार इन दिनों जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। कुल्लू व भुंतर के बाजारों में चार दिनों से कूड़ा न उठने के कारण गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का दम भरने वाले भाजपा नेता शहर में स्वच्छता के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। किसी भी नेता ने स्वच्छता को लेकर पहल नहीं की है। जबकि 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

पिरड़ी स्थित डंपिंग साइट में विवाद के कारण चार दिन से घरों व गलियों में ही कूड़ा पड़ा है। जब शहर में असल में गंदगी फैली है तब कोई भी नेता शहर में झाड़ू उठाकर आगे नहीं आ रहा है। जरूरत के समय सभी चुप हैं। शहर में गंदगी है और इसके समाधान के लिए कोई गंभीर नजर नहीं आ रहा। आमतौर पर स्वच्छता के नाम पर चलाए जाने वाले अभियानों में कई नेता फोटो खिंचवाने के लिए आगे रहते हैं। नेताओं में फोटो के लिए होड़ लगी रहती है। स्वच्छता अभियान में कुछ नेता तो सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए ही आते हैं। साफ-सफाई का उनसे कोई ताल्लुक नहीं होता। इस समय कुल्लू से भुंतर तक गंदगी पसरी हुई है। हर जगह शहर में कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। अब इस गंदगी को साफ करने के लिए न कोई नेता आगे आ रहा है और न ही कोई अन्य कार्यकर्ता। कोई भी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का दम भरने वाले नेताओं पर सवाल उठ रहे हैं। इसके जब स्वच्छता अभियान चलाया जाता है तो साफ-सुथरी सड़कों पर ही अधिकतर नेता झाड़ू लेकर उतरते हैं। ऐसे में स्वच्छता अभियान के नाम पर लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में व्यस्तता से नहीं मिला समय : भीमसेन
भाजपा के जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि जल्द कुल्लू में स्वच्छता के मसले पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed